तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए अक्सर लोग AC में रहते हैं. गर्मियों के मौसम में घर, ऑफिस, कार और मॉल हर जगह एसी का यूज किया जाता है. ऐसी से गर्मी से राहत मिल जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं सारा टाइम एसी में रहना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.
दिनभर में ऐसी में रहने से सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है. वहीं अगर घर में वेंटिलेशन ना हो तो बीमारियों का रिस्क ज्यादा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं एसी में रहने से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है. इन बीमारियों से बचाव कैसे होगा. एशियन हॉस्पिटल के रेस्पिरेटरी क्रिटिकल केयर एवं स्लीप मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. मानव मनचंदा से जानते हैं एसी में सारा दिन रहने से कौन सी बीमारी हो सकती है.
सांस संबंधी बीमारी होने का रिस्क
लंबे समय तक एसी में रहने से गला, सांस लेने और नाक की नलिकाओं में नमी कम हो जाती है जिस वजह से नाक बंद, खराश, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित लोग में सांस संबंधी का जोखिम बढ़ जाता है.
एलर्जी और साइनस की समस्या
एसी में रहने से एलर्जी और साइनस की समस्या हो सकती है. एसी की ठंडी हवा की वजह से लोगों को बार-बार छींक आने की समस्या हो सकती है. इसके अलावा नाक भी बहन सकती है. ऐसी में रहने से आंखों में जलन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
आंखों का सूखापन
डॉक्टर के अनुसार लंबे समय तक एसी में रहने से हवा की नमी कम हो जाती है. जिस वजह से स्किन ड्राई होने लगती है. जिस वजह खुजली, त्वचा पर खिंचाव और फटे होंठ की समस्या हो सकती है. आंखों में जलन और रेडनेस से भी हो सकती है. ज्यादा देर तक ऐसी में रहने से ड्राई आई सिंड्रोम की शिकायत हो सकती है.
सिरदर्द
दिनभर में ऐसी में रहने से सिरदर्द और थकान की शिकायत हो सकती है. अगर घर में या ऑफिस में एसी में रहते हैं और वहां पर वेंटिलेशन सही नहीं है सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
ड्राई स्किन की समस्या
लंबे समय तक एसी में रहने से स्किन पर नुकसान हो सकता है. दरअसल आपकी स्किन की नेचुरल नमी कम हो जाती है जिस वजह से चेहरे का ग्लो कम होता है. ज्यादा समय तक एसी में रहने से आपकी स्किन परु बुरा असर पड़ सकता है.
