वर्दी पर शराब का दाग! इछावर में कोर्ट मुंशी पर ड्यूटी के दौरान नशे में हंगामे का आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

 



छावर। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिस पुलिस विभाग के कंधों पर होती है, यदि उसी विभाग का कर्मचारी वर्दी की गरिमा को तार-तार करता दिखाई दे, तो स्वाभाविक रूप से आम जनता का विश्वास डगमगाने लगता है। ऐसा ही एक मामला इछावर से सामने आया है, जहां कोर्ट में पदस्थ मुंशी संजीव गोड पर ड्यूटी के दौरान शासकीय वर्दी पहनकर शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
थाने के सामने किया हंगामा, फिर परिसर में लड़खड़ाते पहुंचे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोर्ट मुंशी संजीव गोड ड्यूटी के दौरान अत्यधिक शराब के नशे में थे। बताया जाता है कि उन्होंने पहले इछावर थाने के ठीक सामने हंगामा किया और बाद में लड़खड़ाते हुए थाना परिसर के भीतर तक पहुंच गए। इस दौरान उनकी गतिविधियों को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
वर्दी में इस हालत को देखकर लोग हुए स्तब्ध

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस वर्दी का सम्मान कानून और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है, उसी वर्दी में इस तरह का व्यवहार पूरे पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करता है। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि कानून लागू कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करेंगे तो आम लोगों से कानून पालन की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post