घमापुर में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 7 जुआरी गिरफ्तार, 16 हजार रुपए जब्त

 


जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र स्थित ओमकला मंदिर के पीछे संचालित हो रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरातफरी और भगदड़ का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 हजार रुपए नगद जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ओमकला मंदिर के पीछे लंबे समय से जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग भागने लगे। कुछ जुआरी बचने के प्रयास में आसपास के मकानों में भी घुस गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोगों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सात आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद देर रात तक क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही और आसपास के रहवासी घरों से बाहर निकल आए।

गिरफ्तार आरोपियों में गुलाब रजक निवासी टेस्टिंग रोड घमापुर, सतीश स्वामी निवासी चांदमारी टेस्टिंग रोड, संतोष सिंह ठाकुर निवासी टेस्टिंग रोड, करण यादव निवासी ओमकला मंदिर के पास घमापुर, हरीश रैकवार निवासी पंचशील स्कूल के पास घमापुर, मिठ्ठू यादव निवासी चांदमारी टेस्टिंग रोड तथा उमेश सराटकर निवासी चांदमारी टेस्टिंग रोड घमापुर शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post