6 साल बाद कानून के शिकंजे में आया पत्नी का हत्यारा, तीन राज्यों में बदलता रहा ठिकाना



शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में आज से छह साल पुरानी की गई हत्या का खुलासा किया गया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या चरित्रहीन की शंका में की थी। शक के आधार पर उसने चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्यारे पति को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई का जी रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला अक्टूबर 2020 का है। ललित पंचोली ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इस दौरान आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में मिली। आज गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला प्रेसवार्ता कर इस हत्याकांड का खुलासा किया।


पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी ललित पंचोली बीते छह साल से फरार चल रहा था। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में फरारी काट रहा था। इस दौरान वह प्राइवेट काम कर अपना जीवनयापन कर रहा था। मुखबिर तंत्र और इनपुट के आधार पर लालघाटी की टीम ने तमिलनाडु के कांचीपुरम से गिरफ्तार किया और मध्य प्रदेश लेकर आई। आरोपी ने चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post