इन 5 संकेतों के मिलने पर बदल जाता है भाग्य, शुरू होता है अच्छा समय



हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हों और अच्छा समय आए। अगर आपकी भी ये चाहत है और आपको कुछ विशेष संकेत दिख रहे हैं तो समझ जाइए कि आपका अच्छा समय जल्द ही शुरू होने वाला है। आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अच्छा समय शुरू होने से पहले आपको दिख सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।
चिड़िया का घोसला

अगर आपके घर में चिड़िया आकर घोसला बना दे तो समझ जाइए आपका अच्छा समय जल्द ही शुरू होने वाला है। इसे शुभ संकेतक माना जाता है। आपके घर में चिड़िया का घोसला बनाना इस बात का प्रतीक है कि मां लक्ष्मी धन-धान्य से आपकी झोली भर देंगी। चिड़िया के द्वारा बनाए गए घोसले को आपको तोड़ना नहीं चाहिए, ऐसा करने से परेशानियां आपके जीवन में पैदा हो सकती हैं।
काली चींटियों का घर में आना

अगर आपके घर में काले रंग की चींटियां आएं और एक गोल घेरा बनाकर कुछ खाती आपको दिखाई दें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि जीवन में आप अब प्रगति करेंगे और आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा।
उल्लू का दिखाई देना

उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में आपको रात्रि के समय अगर उल्लू दिखाई देता है तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। खासकर सफेद उल्लू का दिखना बेहद शुभ होता है। ऐसा होने पर माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
शंख की आवाज

अगर आपको सुबह या शाम के समय बार-बार शंख की ध्वनि सुनाई देना शुरू हो जाए तो समझ जाइए अब बुरा समय खत्म होने वाला है। शंख की ध्वनि का सुनाई देना या ऐसा प्रतीत होना की कहीं शंख बज रहा है बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है।
भोजन ले जाते कुत्ते को देखना

अगर आपको रास्ते में कुत्ता रोटी या फिर किसी शाकाहारी वस्तु को ले जाता दिखाई दे तो इसे भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर भी आपको भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post