अक्सर भारतीय घरों में रात की बची हुई रोटियों को जानवरों के आगे डाल देते हैं या फेंक देते हैं। लेकिन आपको पता हैं कि, बासी रोटी सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है? सही तरीके और सही समय पर खाई जाए तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक पोषण विज्ञान तक, दोनों में बासी रोटी के लाभ बताए गए हैं।
बासी रोटी को क्यों माना जाता है फायदेमंद?
अक्सर लोग ताजी रोटी को ही सेहत के लिए अच्छा मानते हैं, जबकि आयुर्वेद में बासी रोटी को भी लाभकारी बताया गया है। बासी रोटी में नमी कम हो जाती है, जिससे यह पेट के लिए हल्की मानी जाती है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है।
पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद है बासी रोटी?
बासी रोटी खाने से पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है। खासकर अगर इसे सुबह दूध या पानी के साथ खाया जाए, तो यह आंतों को सक्रिय करने में सहायक मानी जाती है।गर्मी के मौसम में बासी रोटी के लाभ
गर्मी में शरीर को ठंडक की जरूरत होती है। बासी रोटी की तासीर ठंडी मानी जाती है, जिससे यह लू और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।
वजन और शुगर कंट्रोल में सहायक
बासी रोटी धीरे-धीरे पचती है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यही वजह है कि वजन नियंत्रित करने वालों के लिए यह एक बेहतर विकल्प मानी जाती है। साथ ही, यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी मददगार हो सकती है।कैसे करें बासी रोटी का सही सेवन?
रात में बनी सादी रोटी को साफ कपड़े में ढककर रखें और सुबह दूध, दही या पानी के साथ सेवन करें। ध्यान रहे कि रोटी खराब न हो और उसमें फफूंद न लगी हो।
