साल 2026 में नवग्रहों में से सूर्य का रहेगा प्रभुत्व, बस करें ये काम, हो जाएंगे मालामाल!

 


Surya Year Numerology 2026: नया साल 2026 आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है। यह समय जश्न मनाने, नए संकल्प लेने और 1 जनवरी को शुभ कार्यों से दिन की शुरुआत करने का भी है। ज्योतिष शास्त्र में साल 2026 को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 सूर्य का साल होगा।

हर नया वर्ष किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और यह ग्रह अंक योग के माध्यम से तय किया जाता है। यदि 2026 का अंक योग निकालें तो—2 + 0 + 2 + 6 = 10 → 1 + 0 = 1 अंक ज्योतिष में अंक 1 का स्वामी सूर्य माना जाता है।

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रह को मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और नई शुरुआत का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में साल 2026 में सूर्य से जुड़े क्षेत्रों में बड़े और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

विशेष रूप से मूलांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो) वालों के लिए यह वर्ष उन्नति, सफलता और प्रतिष्ठा दिलाने वाला साबित हो सकता है।

साल 2026 में सूर्य से जुड़ी कौन-सी चीजें घर लाना रहेगा शुभ?

तांबे का सूर्य या तांबे का पात्र

सूर्य ग्रह का धातु तांबा माना जाता है। घर में तांबे से बना सूर्य का प्रतीक या तांबे का जल पात्र रखने से आत्मविश्वास बढ़ता है।करियर में उन्नति के योग बनते हैं और सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलती है।

लाल रंग की वस्तुएं

सूर्य का प्रिय रंग लाल माना जाता है। घर में लाल रंग के कुशन, पर्दे, वस्त्र या सजावटी सामान रखने से—

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है साहस और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है पारिवारिक वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहता है।

गुलाब या लाल फूलों के पौधे

सूर्य से जुड़ी ऊर्जा को सक्रिय करने के लिए घर में लाल फूलों के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। घर में सौंदर्य और सकारात्मकता आती है मानसिक थकान दूर होती है, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है।

पूर्व दिशा में साफ-सुथरा स्थान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा सूर्य की दिशा होती है।
  • इस दिशा में गंदगी या भारी सामान न रखें।
  • हल्का, खुला और साफ स्थान रखें।
  • चाहें तो यहां सूर्य का चित्र या दीपक रखें।
  • यह उपाय घर में ऊर्जा और तरक्की के अवसर बढ़ाता है।

माणिक्य रत्न

सूर्य का रत्न माणिक्य (Ruby) माना जाता है।

ज्योतिषीय सलाह के बाद इसे धारण करने से—

  • आत्मबल मजबूत होता है।
  • नेतृत्व क्षमता और निर्णय शक्ति बढ़ती है।
  • करियर और व्यापार में लाभ मिलता है।

सूर्य को मजबूत करने के सरल उपाय

  • रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें
  • “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा

Post a Comment

Previous Post Next Post