जबलपुर | स्वामी विवेकानंद जयंती पर सिटी बंगाली क्लब में भव्य माल्यार्पण, युवाओं ने लिया संकल्प

 



जबलपुर। विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का ध्वज फहराने वाले महान चिंतक स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के पावन अवसर पर सिटी बंगाली क्लब परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की सामूहिक शपथ ली।

यह आयोजन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेक अवस्थी के कुशल मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष मोनू अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

युवाओं के लिए प्रेरणापुंज हैं स्वामी विवेकानंद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने न केवल वेदांत का संदेश विश्व तक पहुँचाया, बल्कि “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” के अमर मंत्र से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में उनके विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से विवेक यादव, धनीराम दुबे, पंकज पटेल और बबलू नामदेव शामिल रहे। इसके अलावा आशीष साबले, आदेश चौबे, युवराज तिवारी, महेश शर्मा, बंटी ठाकुर और शैलेश पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post