उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ब्रिज बनाने के दौरान सरियों में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, शांति पैलेस चौराहे पर इंदौर से उज्जैन सिक्स लेन का काम चल रहा था। इस दौरान एक मजदूर का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह सरियों में दब गया और उसकी मौत हो गई।
जिसके बाद गैस कटर की मदद से सरियों को काटकर अशोक को बाहर निकाला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
