पुलिस के अनुसार रोहित खरे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में शामिल रहा है। उस पर कई बार वारंट जारी किए गए, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था, जिसके तहत मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान उसकी लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कोलार रोड थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। आशंका है कि उसके अन्य साथियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
