जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला ने किराए के मकान में फांसी लगा ली थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विराट कॉलोनी शहपुरा निवासी राजा बाबू चौधरी (32) ने सूचना दी कि उनकी 26 वर्षीय बहू साधना चौधरी ने भेड़ाघाट चौराहा स्थित अपने किराए के मकान में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया।
डॉक्टरों द्वारा उपचार किए जाने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
भेड़ाघाट थाना पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
.jpg)