दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

 


जबलपुर। जिले के कुंडम और बरेला थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर संबंधित वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

कुंडम: ससुराल जाते समय पुल के पास हादसा

कुंडम पुलिस के अनुसार पिपरिया निवासी गौर सिंह कुन्जाम ने सूचना दी कि उनका बेटा प्रदीप कुन्जाम रविवार रात करीब 8 बजे घर से ससुराल देवरी जाने के लिए निकला था। रात लगभग 10:30 बजे दिलीप सिंह मरावी ने फोन पर बताया कि प्रदीप का रात करीब 9:30 बजे भौकादेवरी के आगे पुल के पास सड़क दुर्घटना हो गई है।

राहगीरों की मदद से प्रदीप को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडम पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका जताई जा रही है।

बरेला: उपचार के दौरान तोड़ा दम

वहीं बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर चौकी पुलिस को जानकीरमण हॉस्पिटल से सूचना मिली कि 14 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे गौर नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए नेमचंद सेन (निवासी ग्राम खुक्खम, थाना कुंडम) को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post