खेरमाई वार्ड में निगम की सख्ती: 5 बकायादारों पर कुर्की वारंट चस्पा, नल कनेक्शन काटे

 



जबलपुर। नगर निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए संभाग क्रमांक 8 भानतलैया अंतर्गत खेरमाई वार्ड में बड़ी कार्रवाई की। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर राजस्व एवं जल विभाग की संयुक्त टीम ने 5 बकायादारों के विरुद्ध कुर्की वारंट चस्पा किए तथा नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की।

निगम अमले की सख्ती का असर मौके पर ही दिखाई दिया। संबंधित बकायादारों ने तत्काल 1 लाख रुपये का पी.डी.एस. चेक निगम को सौंपा, जबकि 25 हजार रुपये नगद जमा किए। शेष बकाया राशि मार्च माह तक जमा करने का आश्वासन दिया गया, जिस पर निगम प्रशासन ने सहमति व्यक्त की।

अधिकारियों का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद कर जमा नहीं करने वालों पर इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान संभागीय अधिकारी महेंद्र पाल सिंह उइके, राजस्व निरीक्षक अरविंद सिंह, आनंद ठाकुर, प्रसाद, संदीप साहू, रामेश्वर दुबे, अफजल अजीम, निखार मिश्रा, गुलाम अमबिया सहित जल विभाग के अभिषेक रैकवार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली अभियान अब और तेज़ किया जाएगा तथा करदाताओं से समय पर बकाया राशि जमा करने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post