जबलपुर | आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल का इस्तीफा, निजी कारण बताए




जबलपुर। एमपी कैडर के 2013 बैच के आईएफएस अधिकारी विपिन पटेल ने अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वे वर्तमान में जबलपुर में डीएफओ योजना (वर्किंग प्लान) के पद पर पदस्थ थे।

पीसीसीएफ को भेजे गए इस्तीफे में विपिन पटेल ने अपनी आईएफएस सेवा से अनकंडीशनल इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने इस्तीफे का कारण निजी बताया है। 4 फरवरी 2026 को भेजे गए पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि उनका इस्तीफा कांपीटेंट अथॉरिटी को फॉरवर्ड कर उन्हें आईएफएस सेवा से मुक्त किया जाए।

सूत्रों के अनुसार, पटेल ने अपने इस्तीफे की प्रति वन विभाग के सचिव को भी भेजी है। अपने कार्यकाल के दौरान वे इससे पहले रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर जिलों में डीएफओ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

विपिन पटेल के इस्तीफे के बाद वन विभाग के उच्च स्तर पर इसकी औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post