जबलपुर। शहर में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए घमापुर क्षेत्र में छापा मारकर बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई शीतलामाई मंदिर के पीछे स्थित सत्ता पान टपरे पर की गई।
थाना घमापुर प्रभारी इंद्रा सिंह के अनुसार मंगलवार को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शीतलामाई मंदिर के पीछे सत्ता पान दुकान के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से रखे हुए है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
छापे के दौरान सत्ता पान टपरे के पास रंजीत चक्रवर्ती बोरियों और कार्टून में अवैध शराब रखे मिला, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मौके से जब्त किया —
-
1 कार्टून में अंग्रेजी शराब की 8 बोतल
-
1 कार्टून में अंग्रेजी शराब की 6 बोतल
-
1 कार्टून में 32 पाव शराब
-
1 बोरी में 43 पाव अंग्रेजी शराब
-
1 बोरी में 42 पाव अंग्रेजी शराब
-
1 बोरी में 54 पाव देशी शराब
-
1 बोरी में 78 पाव देशी शराब
जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने अवैध शराब जब्त करते हुए फरार आरोपी रंजीत चक्रवर्ती के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
