बरेला के पुराने कन्या शाला भवन में मिला कंकाल, डेढ़ माह से लापता था भिक्षुक

 


जबलपुर। बरेला स्थित पुराने शासकीय प्राथमिक कन्या शाला भवन में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कक्ष से दुर्गंध आने पर अंदर जाकर देखने पर मानव कंकाल मिला। सूचना मिलते ही बरेला पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरेला थाना पुलिस के अनुसार नगर परिषद बरेला में कार्यरत सफाई कर्मी अशोक डुमार (निवासी बमबमपुरा) ने सूचना दी कि स्कूल भवन से तेज गंध आ रही थी। जांच करने पर एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र लगभग 65 वर्ष) का कंकाल मिला, जिसमें सिर, जबड़ा, दांत और पैर की हड्डियां मौजूद थीं।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान एक भिक्षुक के रूप में की गई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह लंबे समय से भीख मांगकर गुजर-बसर करता था और अक्सर स्कूल के खाली कमरे में रात बिताता था। करीब डेढ़ माह से उसे क्षेत्र में नहीं देखा गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post