आज 12 फरवरी को हग डे मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन वीक के हग डे को अक्सर लोग केवल रोमांस से जोड़कर देखते हैं जबकि रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए भरोसे, विश्वास के साथ प्यार का होना भी बहुत जरूरी है।
पार्टनर को प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें गले लगाना। वहीं, अपने पार्टनर से नजदीकियां बढ़ाने और एक-दूसरे के बीच के झगड़े को खत्म करने के लिए उन्हें गले लगाना सबसे अच्छा तरीका है।
मगर क्या आप जानते हैं कि पार्टनर को गले लगाना रिश्ते के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
पार्टनर को गले लगाने से क्या-क्या फायदे है?
अपनेपन का होता है अहसास
मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों का मानना है कि, अगर आपको किसी चीज का डर है या आप अकेला महसूस करते हैं तो पार्टनर की जादू की झप्पी आपकी इन प्रॉब्लम को मिनटों में दूर कर देगी। जब आप अपने पार्टनर को प्यारे से गले लगाते हैं तो आपको अपनेपन का अहसास होता है।
रिश्ते बनते है बेहतर
कई बार घर की टेंशन, ऑफिस में काम की वजह अपने पार्टनर को नजरंदाज कर देते हैं। उन्हें एक प्यारा हग देने से थोड़ी देर के लिए सारी टेंशन दूर हो जाती है। किसी भी रिलेशनशिप के लिए यह बहुत जरूरी है कि उनके रिश्ते में एक पल ऐसा हो, जहां पर दोनों कुछ न कहें, बस एक-दूसरे से मिली पॉजिटिव एनर्जी को महसूस करें। ऐसा आप पार्टनर को गले लगाते समय ही महसूस करते हैं।
बढ़ता हैं आत्मविश्वास
पार्टनर को हग करने से नर्वसनेस दूर होती है और आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे आपका आत्मविश्वास ही नहीं बल्कि स्वाभिमान भी बढ़ता है।
ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन पार्टनर को गले लगाने से आप लंबे समय तक स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं। पार्टनर को गले लगाते समय आपके शरीर से कुछ ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे आपका ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है।
Tags
Lifestyle
