खाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान

 


आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्रेड-बटर या सैंडविच सबसे आसान और झटपट बनने वाला नाश्ता बन चुका है। स्कूल जाने वाले बच्चे हों या फिर ऑफिस जाने वाले लोग, ज्यादातर घरों में सुबह की शुरुआत ब्रेड से ही होती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाली पेट सिर्फ ब्रेड खाना शरीर पर क्या असर डालता है?

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। ऐसे में अगर नाश्ता संतुलित न हो तो शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

खाली पेट ब्रेड खाने के क्या हैं नुकसान

  • डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक

आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का कहना है कि खाली पेट सिर्फ ब्रेड खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट ब्रेड खाने से पहला असर शुगर लेवल बढ़ता है। ब्रेड में ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो जल्दी पचकर शुगर में बदल जाते हैं। अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। यह उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जिन्हें डायबिटीज का खतरा है।

  • कमजोरी और थकान महसूस

आयुर्वेद में माना जाता है कि सुबह जल्दी शुगर को बढ़ाने वाली चीज खाने से पित्त और कफ में असंतुलन हो सकता है, जिससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है।

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

सुबह खाली पेट ब्रेड खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसमें विटामिन और फाइबर की कमी होती है। ब्रेड को अक्सर सफेद आटे से बनाया जाता है, जिसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, मिनरल्स और फाइबर बहुत कम होते हैं।

ये पोषक तत्व पेट की सफाई, खून की सफाई और मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी हैं। अगर रोजाना ब्रेड को खाया जाए तो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और हृदय संबंधी समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post