अज्ञात वाहन की टक्कर से 63 वर्षीय वृद्ध की मौत, चालक फरार



दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीजी कॉलेज के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 63 वर्षीय एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभय पिता भगवान दास खरे (63 वर्ष), निवासी सिविल वार्ड दमोह, पैदल जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना दमोह की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दमोह भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन की पहचान की जा सके। मामले की विवेचना जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post