जबलपुर। शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी डिजिटल पोर्टल पर दर्ज नहीं की जा रही थी। जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में खराब प्रदर्शन उजागर होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजय मिश्रा ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पोर्टल परफॉर्मेंस से खुली पोल
11 मार्च 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में अनमोल 2.0 पोर्टल, दस्तक अभियान और एचएमआईएस पोर्टल पर कार्यों का मूल्यांकन किया गया। बैठक में नोडल अधिकारी शहरी स्वास्थ्य, डीएचओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि कई एएनएम अपने-अपने वार्डों में गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का डेटा समय पर पोर्टल पर अपलोड नहीं कर रही हैं। इस लापरवाही से जिले की स्वास्थ्य रैंकिंग पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
फील्ड पर भी गिरा प्रदर्शन
अधिकारियों के अनुसार वार्षिक लक्ष्यों के मुकाबले एएनएम द्वारा किए गए एनसी रजिस्ट्रेशन की संख्या 100 से भी कम पाई गई है। पोर्टल पर डेटा एंट्री अधूरी रहने से स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में भी ढिलाई साफ नजर आई है। इसका सीधा असर शहरी स्वास्थ्य सूचकांकों की प्रगति पर पड़ा है, जो अपेक्षाकृत धीमी हो गई है।
.jpg)