तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी किशोर की जिंदगी, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम



 जबलपुर। जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहजपुर में एक बेकाबू ट्रैक्टर ने 14 वर्षीय मासूम की जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिलखरवा निवासी ब्रजेश सोनी (39) मजदूरी का कार्य करते हैं। वे ग्राम सहजपुर में काम कर रहे थे, तभी गांव के सत्यम पटेल ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे विकास (14) का ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास के सीने और पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में सोनी ठाकुर नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसके बाएं पैर में चोट आई है।

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण रविन्द्र पटेल घायल विकास को लेकर आनन-फानन में जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया।

जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने ब्रजेश सोनी की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post