मासूम की छत से गिरकर मौत, खेलते-खेलते हुआ दर्दनाक हादसा



जबलपुर। शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित साई कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची घर की छत पर खेलते-खेलते अचानक नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बच्ची घर की छत पर खेल रही थी, तभी अचानक नीचे गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्ची किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरी।

Post a Comment

Previous Post Next Post