जबलपुर : बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना में घायल हुए ट्रक चालक को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राण घातक हमला करने का मामला दर्ज किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक का चालक ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे ट्रक में सो रहे चालक की नींद खुल गई और उसने देखा कि डीजल चोरी हो रहा है किसी का विरोध करने पर कर में सवार बदमाशों ने चालक पर प्राणघातक हमला कर दिया,
थाना बरगी में राजेश राठौर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम पचपेढ़ी थाना घंसौर जिला सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक चलवाने का काम करता है, उसने आईसर ट्रक क्रमांक एमएच 49 ए टी 7397 को रामेन्द्र शुक्ला से लगभग 6-7 माह पहले किराये से लेकर चलवा रहा है लगभग 2 माह पूर्व उसने आयसर ट्रक क्रमांक एमएच 49 ए टी 7397 को चलाने के लिये ड्रायवर रोहित उर्फ राजा परते उम्र 26 वर्ष निवासी तिलबोड़ी झिरी थाना छपारा जिला सिवनी कोे मासिक वेतन पर रखा जो नागपुर से फ्लैक्स पाईप लोड कर कानपुर जा रहा था नागपुर से माल लोड कर निकलते समय ड्रायवर ने गाड़ी में डीजल टेंक फुल करवाया था.
चालक रोहित परते ने उसे फोन कर बताया कि गाड़ी की क्लिच प्लेट खराब हो गयी है गाड़ी तिन्सी फाटक अपना ढाबा के सामने बरगी में ब्रेकडाउन हो गयी है चलने की स्थिति में नही है, जिसने उसने कहा कि वहां आसपास मैकेनिक देख लो तो एक बरगी के मैकेनिक से बात किया जो बताया कि अगले दिन आकर गाड़ी ठीक कर देगा, उसने रोहित से कहा कि रात में ट्रक में ही खाना खाकर सो जाओ, रात लगभग 3 बजे उसके पास वाहन मालिक रामेन्द्र शुक्ला ने फोन कर बताया कि आपके ड्रायवर के साथ किसी ने मारपीट की है जिसे गम्भीर चोट आई है 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर जा रहे है.
ड्रायवर को देखने के लिये मेडिकल काॅलेज आया देखा ड्रायवर रोहित को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से सिर में मारकर चोट पहॅुचाई है रोहित बेहोश है.वह रोहित केा देखने के बाद गाड़ी देखने अपना ढाबा तिन्सी फाटक के पास जाकर देखा गाड़ी के डीजल टेंक का लाॅक टूटा हुआ तथा गाड़ी के पिछले टायर के पास खून बिखरा हुआ एवं गाड़ी के पास थोड़ा डीजल गिरा हुआ था.
आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि रात में एक कार में कुछ लोग आये थे जो इसी गाड़ी की डीजल टेंक से डीजल चोरी कर रहे थे गाड़ी चालक द्वारा जागने पर विरोध करने पर ड्रायवर के साथ मारपीट कर गम्भीर चोट पहॅुचाये हैं.रिपोर्ट पर धारा 109(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
