Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, Petrol के 2.30 रुपए तक बढ़े दाम, इंडस्ट्रियल डीजल 22 रु. महंगा

 


मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के पेट्रोल पंपों पर नजर आने लगा है। तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपए का प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे हाई-परफॉर्मेंस फ्यूल इस्तेमाल करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतें ₹22 प्रति लीटर बढ़कर ₹109.59 प्रति लीटर हो गई हैं, जो आज से ही प्रभावी हैं। 

बता दें कि, नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने अपने प्रीमियम पेट्रोल ‘Power’ और ‘XP95’की कीमतों में इजाफा किया है। यह फ्यूल बेहतर माइलेज और इंजन की परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर लग्जरी और हाई-एंड गाड़ियों में इसका इस्तेमाल होता है। 

इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतें भी बढ़ीं 

हीं इंडस्ट्रियल डीजल 22 रु. महंगा हुआ है। पश्चिम एशिया में युद्ध से इंडस्ट्रियल डीजल 87.57 रु. से बढ़कर 109.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है 

हालांकि राहत की बात यह है कि इस बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर फिलहाल नहीं पड़ेगा। कंपनियों ने रेगुलर यानी सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिससे आम वाहन चालकों को फिलहाल पुरानी दरों पर ही पेट्रोल मिलता रहेगा। 

देश के प्रमुख शहरों में सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम 

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
चंडीगढ़94.2482.40
जयपुर104.8890.36
दिल्ली94.7287.62
कोलकाता103.9490.76
मुंबई103.4489.97
रायपुर106.4791.84
भोपाल100.7593.33
चेन्नई100.3992.34

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

दिल्ली: ₹94.77 प्रति लीटर

मुंबई: ₹103.54 प्रति लीटर

कोलकाता : ₹105.45 प्रति लीटर

चेन्नई: ₹100.84 प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमतों में 20 दिन का उछाल

श्रेणी27 फरवरी ($)19 मार्च ($)बदलाव (%)
इंडियन बास्केट71146106%
ओपेक बास्केट7013593%
ब्रेंट क्रूड7311355%
WTI क्रूड679745%

इस बढ़ोतरी के बाद प्रीमियम पेट्रोल की कीमत

नई दिल्‍ली: 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर होगी 

मुंबई: 115-120.30 रुपये प्रति लीटर होगा 

चेन्‍नई : 112-117.30 रुपये प्रति लीटर होगी

जहां प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वालों के लिए खर्च बढ़ा है, वहीं आम जनता के लिए फिलहाल राहत बरकरार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post