ईरान इजरायल युद्ध का असर सीधे सीधे आम आदमी पर पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की कीमतों के बाद आज प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। इसके बाद अब जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) ने भी डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस (Delivery Fees) चार्ज बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब इन प्लेटफार्म से खाना मंगवाना महंगा हो जाएगा।
इतनी बढ़ी दी फीस
आपको बता दें जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में 20% का इजाफा कर दिया है। यानी अब आपको प्रति ऑर्डर के लिए 10 की जगह 12 रूपये देने होंगे। तो वहीं स्विगी (Swiggy) ने भी फीस बढ़ा दी है। जिसमें अब आपको 15 रुपए चुकाने होंगे। गौरतलब 3 हफ्ते में तीसरी बार स्विगी ने दाम बढ़ाए हैं। डिलीवरी सिस्टम पर अतिरिक्त खर्च बढ़ा दिया है।
