बाप-बेटे के विवाद ने लिया खूनी रूप: बीच-बचाव करने आई विधवा भाभी पर देवर का हमला, हालत गंभीर

  




खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से मारपीट की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, यहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक देवर ने अपनी विधवा भाभी पर लाठी से बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता पिंकी (27) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज खरगोन जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खरगोन जिले के पोखर गांव में बाप-बेटे के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। घर में खाना बना रही विधवा महिला पिंकी बीच-बचाव करने आईं, लेकिन इसी दौरान उसके देवर ने गुस्से में आकर लाठी उठा ली और उन पर जमकर हमला कर दिया। हमले में पिंकी को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया है और उपचार जारी है।


परिजनों का आरोप है कि यह हमला पूरी तरह से पूर्व नियोजित था और विवाद पुराना है। घटना के बाद पूरे गांव में सदमा है। पीड़िता के परिवार ने देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। खरगोन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post