सरकारी दफ्तर में जाम: SDM ऑफिस के रूम नंबर 10 में चली शराब पार्टी, कर्मचारी कैमरे में कैद



जबलपुर। शहर के कॉलेज चौराहा स्थित अत्याधुनिक अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) कार्यालय में बीती रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कार्यालय परिसर के एक कमरे में कर्मचारियों द्वारा शराब पार्टी किए जाने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि कार्यालय के रूम नंबर 10 में देर रात शराब के जाम छलकाए जा रहे थे, जिसका वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

जानकारी के अनुसार कमरे में मौजूद SDM के रीडर और अन्य कर्मचारी शराब के नशे में थे। इसी दौरान एक युवक ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही कर्मचारियों को इसकी भनक लगी, वे भड़क गए और नशे की हालत में युवक के साथ बहस करने लगे। आरोप है कि कर्मचारियों ने युवक का मोबाइल फोन छीन लिया और वीडियो हटाने का दबाव बनाया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सरकारी कार्यालय की गरिमा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जहां आम नागरिक अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते हैं, वहीं उसी दफ्तर में रात के समय इस तरह की गतिविधियां होना गंभीर मामला है।



Post a Comment

Previous Post Next Post