जगाना है सोया हुआ भाग्य? आज से ही शुरू कर दें इन 5 जीवों को भोजन कराना



 भारतीय हिंदू परंपरा में जीवों के प्रति करुणा, सेवा और देखभाल करना बड़ा पुण्यदायी काम बताया गया है। शास्त्रों में बताया है कि, निःस्वार्थ भाव से भूखे पशु-पक्षियों या जरूरतमंद जीवों को भोजन कराने से साक्षात ईश्वरीय आराधना जितना फल की प्राप्ति होती है। बताया जाता है कि जानवरों को खाना खिलाने से सोया भाग्य खुल जाता है और कम मेहनत से भी पूरा परिणाम प्राप्त होने लगता है।

किन जीवों को खाना खिलाने से सोया भाग्य खुलता है?

भारतीय ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ विशेष जानवरों व पक्षियों को चारा, दाना या भोजन कराने से बुरे कर्मों का प्रभाव कम होता है और सौभाग्य के द्वार खुलते है।

  • गौ माता

भारतीय हिंदू परंपरा में गौ माता को पूजनीय माना जाता है। बताया जाता है कि, गाय को नियमित रूप से हरा चारा, हरी घास या रोटी और गुड़ खिलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

मान्यता है कि गौ सेवा करने से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाय को भोजन कराने से बुध ग्रह के दोष शांत होने में भी सहायता मिल सकती है, जिससे बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना बढ़ती है।

  • काले कुत्ते को भोजन कराना

काले कुत्ते को काल भैरव का वाहन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी, बिस्किट या भोजन खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव कम होने की मान्यता है। साथ ही जीवन में आने वाली अचानक परेशानियों और नकारात्मकता से राहत मिल सकती है।

  • पक्षियों को दाना डालना

विशेषकर कौवे और कबूतर जैसे पक्षियों को दाना खिलाना पुण्यदायी माना गया है। कौवे को पितरों का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उन्हें चावल, बाजरा या मक्का खिलाने से पितृ दोष शांत होने की मान्यता है। वहीं पक्षियों की सेवा करने से मानसिक शांति मिलती है और करियर या कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं भी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post