ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मीजल्स बीमारी ने दस्तक दी हैं। शहर के जयारोग्य अस्पताल में आठ बच्चों को भर्ती कराया गया है। जिसमें एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाल रोग विभाग में संदिग्ध लक्षणों के आधार पर बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सभी बच्चे अलग-अलग इलाकों से आने के चलते संक्रमण फैलने का खतरा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बीमार के कुछ लक्षण है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर यह लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करेंतेज बुखार के साथ लगातार खांसी और जुकाम का होना
आंखों का अत्यधिक लाल होना और उनसे लगातार पानी आना
चेहरे से शुरू होकर पूरे शरीर पर लाल दाने या चकत्ते पड़ना
मुंह के अंदर सफेद या लाल रंग के धब्बे दिखना
क्या है मीजल्स बीमारी
मीजल्स (Measles) को ‘खसरा’ कहते हैं। यह एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो रूबेला वायरस (Paramyxoviridae परिवार) की वजह से होती है। यह हवा के जरिए से तेजी से फैलती है, जो विशेष रूप से बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। इससे बचने के लिए सबसे प्रभावी उपाय एमएमआर (MMR) का टीका हैं। यह टीका बच्चों को 9-12 महीने और 16-24 महीने की आयु में दिया जाता है।
