संदिग्ध युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

 


पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, सदाफल चौराहे पर हुई कार्रवाई

जबलपुर। थाना कुण्डम पुलिस ने देहात भ्रमण और अपराधियों की पतासाजी के दौरान एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। युवक पुलिस टीम को देखकर अचानक भागने लगा था, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार थाना कुण्डम में पदस्थ प्रधान आरक्षक अपनी टीम और हमराह आरक्षक लतीश पन्द्रे के साथ क्षेत्र में जुर्म-जरायम की पतासाजी के लिए भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान सदाफल चौराहा आम रोड पर पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी।

पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस टीम ने तत्काल राहगीर गवाह सत्यम कुशवाहा की मदद से घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवलाल मरकाम (26 वर्ष) निवासी ग्राम जमगांव बताया।

पुलिस युवक से पूछताछ कर उसके संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post