दुकान और कारोबार में तरक्की के लिए शनिवार को करें ये उपाय, बढ़ेगी कमाई

 



अगर आप दुकान और कारोबार में आ रही परेशानियों और बाधाओं को कम करने के लिए उपाय की तलाश कर रहे हैं, तो शनिवार के कुछ सरल उपाय आजमा सकते हैं। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यापार में लाभ केवल पूंजी से नहीं, बल्कि कर्म, प्रतिष्ठा और समय के संतुलन से आता है। शनिवार के उपाय इसी संतुलन को मजबूत करता है। जिससे कारोबार में तरक्की के मार्ग खुलते हैं और कमाई में वृद्धि के संयोग बनते हैं।
दुकान या कारोबार में अगर आप मंदी, बाधाओं या हानि का सामना कर रहे हैं तो इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा का मौजूद होना या शनि दोष के प्रभाव हो सकते हैं। अगर किसी स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा अत्यधिक बढ़ जाए या शनि दोष का प्रभाव हो तो ऐसे में कुछ उपाय अवश्य कर लेने चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, व्यापार में लाभ केवल पूंजी से नहीं, बल्कि कर्म, प्रतिष्ठा और समय के संतुलन से आता है। ऐसे में शनिवार के उपाय इसी संतुलन को मजबूत करने का माध्यम माने गए हैं। इन्हें करने से नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही, शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है। आइए ज्योतिष एक्सपर्ट पिनाकी मिश्रा से विस्तार से जानें दुकान और कारोबार में तरक्की के लिए शनिवार के उपाय।

अगर आपके व्यापार या कारोबार में बाधाएं आ रही हैं तो शनिवार के दिन एक सरल उपाय कर सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनिवार को पीपल की पूजा का खास महत्व बताया गया है। ऐसे में इस दिन पीपल के वृक्ष के नीचे एक सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। ज्योतिष एक्सपर्ट पिनाकी मिश्रा बताते हैं की पीपल को कर्मफल और शनि ऊर्जा का संवाहक माना गया है। ऐसे में इस उपाय को करने से व्यापार में आ रही अदृश्य बाधाएं कम होने लगती हैं। रुके हुए काम गति पड़ने लगते हैं और साथ ही, निर्णय क्षमता व धैर्य में भी वृद्धि होती है।
शनिवार के दिन एक शमी का पत्ता लेकर उसे अपने दुकान या कारोबार की तिजोरी में रख दें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शमी वृक्ष स्थायित्व, संरक्षण और विजय का प्रतीक माना गया है। ऐसे में शनिवार को शमी के पत्ते का उपाय करने से धन संचय की क्षमता बढ़ती है। साथ ही, अनावश्यक खर्चे भी कम होने लगते हैं जिसके चलते तनाव कम होता है। इस उपाय को करने से व्यापारिक स्थिरता भी मजबूत होने लगती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post