कंचनपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार; 11,380 रुपये और ताश के पत्ते जब्त




जबलपुर। अधारताल थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंचनपुर क्षेत्र में संचालित एक जुआ फड़ पर छापा मारकर आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्तों के साथ 11 हजार 380 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंचनपुर स्थित मैदा मिल के पास एक बरामदे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके की घेराबंदी कर दबिश दी।

अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रदीप जैन (दीक्षितपुरा), अभय सोनी (फूटाताल, बेलबाग), राहुल ताम्रकार (दीक्षितपुरा), आलोक सोनी (दीक्षितपुरा, वर्तमान निवासी समता कॉलोनी, गोहलपुर), अतुल सोनी (उपरैनगंज), रवि जैन (सराफा), बाबर उर्फ जहीरूद्दीन खान (मौलाना की गली) तथा शैलेन्द्र अग्रवाल (घोड़ा नक्काश, हनुमानताल) के रूप में बताई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 52 ताश के पत्ते और 11,380 रुपये नकद बरामद किए हैं। अधारताल पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post