मोटरसाइकिल के पीछे बैठे आरोपी ने राजेश मेहरा एवं उनकी पत्नी की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया, जिससे दोनों असहज हो गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला के गले से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
घटना संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. त्रिविक्रम मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक सिंह लोधी निवासी दूडवारा, थाना ठेमा को गिरफ्तार किया।
इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर गोतेगांव में दबिश देकर दूसरे आरोपी यशवंत पटेल निवासी पिपरिया, थाना गोतेगांव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
लूटा गया माल और वाहन जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
-
1,20,000 रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र
-
80,000 रुपये कीमत की टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल
जब्त की है।
