जबलपुर। जिले के पाटन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 75 पाव देशी शराब और बिना नंबर की जुपिटर वाहन जब्त की गई है।
थाना प्रभारी टीआई गोपिन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कंतोरा तिराहा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान बिना नंबर की जुपिटर वाहन पर सवार एक युवक को रोका गया।
जांच के दौरान जुपिटर के पैरदान के पास रखी बोरी में 75 पाव देशी शराब मिली। पूछताछ में आरोपी की पहचान पंकज बर्मन (20 वर्ष), पिता दीपक बर्मन, निवासी चंदन कॉलोनी गंगानगर गढ़ा के रूप में हुई।
पुलिस ने मौके से अवैध शराब और वाहन जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
