मनीष सिंह के हाथों में जनसंपर्क की कमान, प्रशासनिक दक्षता से मजबूती की उम्मीद

 


भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी मनीष सिंह ने आज जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने उनका स्वागत किया और पदभार सौंपा। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नवागत आयुक्त से शिष्टाचार भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रशासनिक दक्षता से मजबूत होगी जनसंपर्क व्यवस्था

मनीष सिंह अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की और आगामी प्राथमिकताओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम के रूप में मनीष सिंह पर प्रदेश की जनसंपर्क व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। डिजिटल माध्यमों के विस्तार और सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिए जाने की संभावना है।

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग एवं मप्र माध्यम के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय सूत्रों का मानना है कि नए नेतृत्व में विभाग की कार्यक्षमता और जनसंवाद प्रणाली को और मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post