18 से 21 फरवरी तक टाउनहॉल व आनंद नगर टंकी से नहीं होगी जलापूर्ति, टैंकरों से मिलेगी राहत



जबलपुर। शहर के विक्टोरिया क्षेत्र स्थित टाउन हॉल और आनंद नगर पानी की टंकी से जुड़े इलाकों में अगले दो दिनों तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। तकनीकी खामी को दूर करने के लिए नगर निगम ने 18 फरवरी की शाम से 21 फरवरी की सुबह तक सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि में संबंधित क्षेत्रों को पांच समय पानी नहीं मिल पाएगा।



नगर निगम के अनुसार नर्मदा जल प्रदाय योजना अंतर्गत टाउनहॉल उच्चस्तरीय टंकी में लीकेज सुधार और टी बदलने का कार्य किया जाएगा, वहीं आनंद नगर उच्चस्तरीय टैंक में डकफुट बेण्ड बदलने का महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित है। मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जलापूर्ति अस्थायी रूप से रोकी जा रही है।

निगम प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें और सहयोग बनाए रखें।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि कार्य पूर्ण होते ही नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post