प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत आरोपी का पैदल मार्च, कान पकड़कर मांगी माफी
जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 में कथित रूप से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी। हालांकि सर्चिंग के दौरान मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, लेकिन आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, खितौला-मझगवां रोड निवासी बंटी उर्फ सुनील (49) के घर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि उक्त मकान में अनैतिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त था।पुलिस ने दी दबिश, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान
खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह ने बताया कि मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। हालांकि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।क्षेत्र में घुमाया गया आरोपी
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को पैदल क्षेत्र में घुमाया। इस दौरान आरोपी बीच सड़क पर कान पकड़कर भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की बात कहते हुए माफी मांगता नजर आया।
.jpg)