मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला रत्न सकलेचा के निर्देश पर जिले में ऑनलाइन NCRP (1930) पोर्टल पर दर्ज साइबर फ्रॉड शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंडला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया।
शिकायतकर्ता महिला तकम, उम्र 31 वर्ष, निवासी गोविंदराम कॉलोनी, महाराजपुर, जिला मंडला ने बताया कि वर्ष 2015 में उनके बैंक खाते से ऑनलाइन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली गई थी। वर्ष 2024 में ठगों ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताकर पॉलिसी री-ओपन, केवाईसी और मैच्योरिटी राशि दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में फोन कॉल के माध्यम से बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक खातों के जरिए कुल ₹10,95,840 की ठगी की गई।
शिकायत के आधार पर ऑनलाइन NCRP पोर्टल से प्राप्त विवरण के अनुसार थाना महाराजपुर में अपराध क्रमांक 155/26 के तहत धारा 318(4), 319 भारतीय न्याय संहिता में मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जानकारी और सीमित इनपुट के आधार पर आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में ट्रेस की गई। थाना महाराजपुर की टीम ने वहां दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंडला लाया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
गौरव, पिता महेश सिंह प्रजापति
-
सोनव, पिता श्रीचंद वाल्मीकि
