बरगी में चाय के दौरान कार से बैग पार, परिवार की नजर हटते ही शातिर ने किया हाथ




जबलपुर। जिले के बरगी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब चलते सफर में भी राहगीर सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला सिद्धिविनायक होटल के पास का है, जहां चाय पीने के दौरान एक परिवार की कार से कीमती सामान से भरा बैग चोरी हो गया।

जानकारी के अनुसार, मुंबई के सुभाषनगर निवासी हरिकेश चौरसिया (36), जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर हैं, अपनी निजी कार (MH 01 EM 7219) से परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जा रहे थे। सफर के दौरान शाम करीब 6:30 बजे परिजनों के कहने पर उन्होंने बरगी स्थित सिद्धिविनायक होटल के पास वाहन रोका और सभी लोग चाय पीने चले गए।
 नजर हटते ही वारदात

परिवार जैसे ही होटल के अंदर गया, वैसे ही किसी अज्ञात बदमाश ने मौके का फायदा उठाया और कार में रखा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में सोने-चांदी के आभूषण, करीब 5 हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।

चाय पीकर लौटे परिवार के होश उस वक्त उड़ गए जब उन्होंने कार का दरवाजा खुला पाया और बैग गायब मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 CCTV भी नहीं आया काम

पीड़ित परिवार ने तुरंत होटल संचालक को सूचना दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि चोर का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post