“न्याय दो या जवाब दो!” ... आदिवासी उत्थान महासंघ का एसपी ऑफिस के सामने धरना



जबलपुर। शहर में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आज आदिवासी उत्थान महासंघ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने अधारताल थाना पुलिस पर भेदभाव और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एफआईआर क्रमांक 0373 में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
 क्या है पूरा मामला?

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश कोल के मुताबिक,
11 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे ग्राम खजरी स्थित नर्मदा गौशाला में सुनील कोरी और विजय मेहरा के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि प्रतीक पटेल, राहुल पटेल और अन्य कर्मचारियों ने प्लास्टिक पाइप और डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
 पुलिस पर क्या आरोप?
पीड़ितों के थाने पहुंचने के बाद तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं की गई
बाद में मामला दर्ज हुआ, लेकिन सिर्फ मामूली धाराओं में
आरोपियों को डायल 112 से घर पहुंचाया गया
घायल पीड़ितों को इलाज के लिए खुद भटकना पड़ा

Post a Comment

Previous Post Next Post