दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार





जबलपुर। शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात उस समय नाकाम हो गई, जब स्थानीय लोगों की सजगता ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाकर एक युवक चोरी के इरादे से अंदर घुस गया था। यह मकान शुभम अरिहंत का बताया जा रहा है।

घर के अंदर संदिग्ध आहट सुनते ही मकान मालिक और आसपास के रहवासियों को शक हुआ। बिना देर किए लोगों ने मौके पर ही घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय उईके के रूप में हुई है। खास बात यह है कि चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब पुलिस जांच में अहम सबूत मानी जा रही है।



सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post