कूलर से करंट लगने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम



दमोह। जिले के सोजना गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। यहां कूलर से करंट लगने के कारण तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

जानकारी के अनुसार, सोजना गांव निवासी मोक्ष (3 वर्ष), पिता थम्मन सिंह लोधी, नहाकर घर आया था। इसी दौरान उसने घर में चल रहे लोहे के कूलर को छू लिया, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही बच्चा जोर से चिल्लाया, जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत कूलर बंद किया।

परिजन बच्चे को तत्काल हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना, वह स्तब्ध रह गया। वहीं मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post