बेदीनगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट

 



घर में घुसकर बदमाश ने छीना मंगलसूत्र, चीख-पुकार के बीच फरार

जबलपुर। मध्यप्रदेश पुलिस के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदीनगर में गुरुवार शाम एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। अज्ञात युवक घर में घुसकर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार बेदीनगर निवासी प्रमोद यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 70 वर्षीय मां राजकुमारी यादव गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर पर मौजूद थीं। उसी दौरान अचानक उनके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो एक युवक हरी शर्ट और काला पैंट पहने घर से भागता दिखाई दिया। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र, जिसमें गुरिया लगी हुई थी, छीन लिया और तेजी से फरार हो गया।

परिजनों के मुताबिक लूटा गया मंगलसूत्र करीब 40 हजार रुपये कीमत का बताया जा रहा है।

गढ़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post