टैगोर उद्यान की टंकी में मेंटेनेंस, सदर में एक पाली में मिलेगा पानी



जबलपुर। सदर बाजार और उससे लगे सिविल एरिया में रहने वाले नागरिकों को आगामी 23 से 28 फरवरी तक पेयजल आपूर्ति के समय में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में केवल सुबह की पाली में ही पानी की आपूर्ति की जाएगी, जबकि शाम की पाली में आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

दरअसल, कैंट बोर्ड द्वारा सदर बाजार क्षेत्र में टैगोर उद्यान स्थित पानी की टंकी से पेयजल सप्लाई की जाती है। कैंट बोर्ड इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया के तहत पानी की टंकियों की समय-समय पर साफ-सफाई और मेंटेनेंस आवश्यक होता है।

इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी पलाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव कुमार के निर्देश पर 23 फरवरी से 28 फरवरी तक पानी की टंकी की सफाई व अन्य रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इसी कारण इस अवधि में सुबह एक पाली में ही जलापूर्ति संभव होगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में पानी का संग्रह कर लें और अनावश्यक जल व्यय से बचें, ताकि असुविधा कम से कम हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post