जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजनीति में छिड़ी जुबानी जंग अब सड़कों तक पहुंच गई है। कैलाश विजयवर्गीय द्वारा उमंग सिंघार के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जबलपुर की पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन महल चौक पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की और बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।
सत्ता के अहंकार पर हमलाकांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा नेतृत्व लगातार विपक्ष के खिलाफ गैर-संसदीय और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है। उनका कहना है कि विधानसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष के लिए “औकात में रहो” जैसे शब्दों का इस्तेमाल न केवल लोकतांत्रिक परंपराओं को आहत करता है, बल्कि यह सत्ता के अहंकार और असहिष्णु मानसिकता को भी उजागर करता है।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाज़ी पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसजन
प्रदर्शन में पूर्व पार्षद संजय राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह गुर्जर, सलिल चौकसे, प्रमोद पटेल, अभिषेक पाठक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष एड. नितिन सिंह, मिंटू मिश्रा, आलोक गुप्ता, मिथुन शिवहरे, अखिलेश शर्मा, दुर्गेश पाठक, शेष नारायण पाराशर, नीरज शुक्ला, मिस्टर जैन, ईश्वरदास सेन, अनिल पटेल, रूपेश पाठक, अक्षय विनोदिया, अशोक यादव, दीपक साहू, जितेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश पटेल, देवदत्त, आर.के. गुप्ता, प्रिंस आहूजा, अंजना इनवाती, उमा ठाकुर, ज्योति कोरी, रेखा झारिया, दुर्गा रजक, रीना सोनकर, पिल्लू मिश्रा, गंगा प्रजापति, शुभम शुक्ला, उमेश अवस्थी, रवि केवट, जितेंद्र लोधी, मलखान सिंह और रौशन आनंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
