शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी

 


जबलपुर। सहेली की शादी में हुई मुलाकात एक युवती के लिए भारी पड़ गई। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता प्रेम संबंधों में बदला और शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों के चलते युवती गर्भवती हो गई। जब उसने युवक से विवाह की बात कही, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और उल्टा धमकाने लगा। पीड़िता ने अब पुलिस की शरण ली है।

खमरिया थाना पुलिस के अनुसार बीए फाइनल वर्ष की छात्रा की अपने मित्र की शादी में रंजीत कुशवाहा से पहचान हुई थी। 6 अक्टूबर 2025 की रात आरोपी ने युवती को गौशाला में बुलाया और प्रेम का इजहार किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

समय बीतने के साथ युवती गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात रंजीत को बताई और विवाह करने की बात कही, तो उसने साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने गर्भ गिराने का दबाव बनाते हुए युवती को धमकाया भी।

आखिरकार पीड़िता ने खमरिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रंजीत कुशवाहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 351(2) बीएनएस 3(2) तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post