जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में मंगलवार 17 मार्च को चैट्रीचंद महोत्सव के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा “रन फॉर मैराथन” का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत भरतीपुर स्थित झूलेलाल मंदिर से हुई, जहां से प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ प्रारंभ की। यह मैराथन शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई सिंधु भवन, घंटाघर पर जाकर सम्पन्न हुई।
मैराथन के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सिंधी समाज के लोग आयोलाल झूलेलाल के भजनों और गीतों पर झूमते-गाते नजर आए। परिवार सहित बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर समाज के प्रमुखजन स्वामी प्रदीप महाराज, विजय रोहाणी, उमेश पारवानी, राजकुमार कंधारी, दिलीप तलरेजा, विजय पंजवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
