जबलपुर। शहर में ऑनलाइन व्यापारिक लेन-देन के दौरान साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का अधिकृत डीलर बताने वाले शातिर ने रांझी निवासी एक व्यापारी से 3 लाख 42 हजार 100 रुपये की ठगी कर ली। रकम लेने के बावजूद न तो माल की आपूर्ति की गई और न ही आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब दिया। बाद में कंपनी से संपर्क करने पर पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। रांझी पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
