जबलपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार को जबलपुर-नरसिंहपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। नरसिंहपुर जिले के बरमान से जबलपुर लौट रही एक बोलेरो बेलखेड़ा के पास उफनते नाले में बह गई। हादसे में वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार पांच अन्य लोगों ने कांच तोड़कर और तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, बेलखेड़ा शराब दुकान सिंडिकेट के कर्मचारी बरमान से जबलपुर लौट रहे थे। बेलखेड़ा के पास कटाव पर बने रपटे पर करीब तीन फीट पानी बह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बहाव के बावजूद चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई और देखते ही देखते उफनते नाले में बह गई।
वाहन में फंसा चालक, नहीं बच सकी जान
हादसे में 52 वर्षीय रवि पिल्ले, निवासी सदर (जबलपुर), का पैर बोलेरो में फंस गया। वाहन बहने के दौरान वह बाहर नहीं निकल सके। वहीं वाहन में सवार संदीप बंजारा, चंदन लोधी, बबलू आदिवासी, बद्दू और मयंक ने साहस दिखाते हुए बोलेरो का कांच तोड़ा और तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंच गए।
तीन घंटे बाद मिला चालक का शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय नाले के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन पानी का तेज बहाव इतना अधिक था कि कोई भी चालक को बचाने के लिए नाले में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। करीब तीन घंटे बाद जलस्तर घटने पर बोलेरो दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन से रवि पिल्ले को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के दौरान बेलखेड़ा पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद सक्रिय बचाव अभियान नहीं चला सकी, जबकि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत कार्य करने का प्रयास किया। हालांकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जांच में जुटी पुलिस
बेलखेड़ा थाना प्रभारी धन्नू सिंह ने बताया कि बोलेरो क्रमांक एमपी-20-0433 में छह लोग सवार थे। रपटे पर तेज बहाव के बीच वाहन अनियंत्रित होकर नाले में बह गया। चालक का पैर वाहन में फंस जाने से उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोग सुरक्षित बाहर निक
