जबलपुर में घरेलू गैस का काला खेल: ग्रामीण इलाकों में छापेमारी, ठेलों पर हो रहा था व्यावसायिक इस्तेमाल



मझौली पुलिस की कार्रवाई दो जगह छापा, 3 सिलेंडर जब्त, दो आरोपी पकड़े गए


जबलपुर। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के बीच जहां गैस आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ रही है, वहीं जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक उपयोग सामने आया है। मझौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इस अवैध धंधे पर रोक लगाई और तीन सिलेंडर जब्त किए।

पुलिस के अनुसार, रविवार को पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टैंड कापा इंद्राना में एक व्यक्ति मुख्य सड़क पर चाट-फुल्की का ठेला लगाकर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम रविंद्र ठाकुर बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक घरेलू गैस सिलेंडर और नोजल लगी गैस भट्टी जब्त की।



इसी क्रम में इंद्राना स्थित देशी कलारी के पास एक अन्य कार्रवाई में सुशांत कोष्टा को पकड़ा गया, जो सड़क किनारे मगौड़ी का ठेला लगाकर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहा था। उसके पास से दो गैस सिलेंडर और नोजल-रेगुलेटर जब्त किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post